BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 11:33 am
JOB : अप्रेंटसिशिप पदों की भर्ती के लिए होगा विशेष प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन, सितंबर माह की इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयशर मोटर्स देवास के लिए अप्रेंटिसशिप पदो की भर्ती हेतु विशेष प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन दिवसीय प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन 29 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न व्यवसायों फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, ग्राइंड़र, सीएनसी-सीओई, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक तथा मैकेनिक ट्रेड्स एवं मैकेनिकल डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 700 रिक्त पदों पर कम्पनी द्वारा भर्ती की जाएगी।

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यूपीएस अहिरवार ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के दौरान आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 10500 रुपए स्टायपेंट एवं अटेंडेंस बोनस 500 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 12500 स्टायपेंट तथा अटेंडेंस बोनस 500 दिया जाएगा। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एक वर्ष सफलतापूर्वक अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत कम्पनी 3 वर्ष की मैकेनिकल ब्रांच में डिप्लोमा की ट्रेनिंग (स्टायपेंट के साथ) करवाएगी तथा 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद कार्य के आधार पर कम्पनी परमानेंट जाब हेतु चयनित करेगी।उक्त कैम्पस में युवक व युवतियां दोनों शामिल हो सकते हैं। युवतियों का चयन मशीन आपरेटर के पद हेतु किया जाएगा। आवेदक की उम्र 18 से 24 वर्ष होना अनिवार्य है। 3 वर्ष का मैकेनिकल डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। कैम्पस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन लिंक पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं तथा 29 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे आईटीआई रतलाम में उपस्थित होकर कैम्पस में भाग ले सकते हैं। आयोजन के दिन आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राईव में प्रतिभागियों हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE