BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 4:40 pm
KHABAR : लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि में हुई बढ़ोतरी, सम्मानजनक व्यवहार सहित अन्य सुविधाओं के लिए निर्देश जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि अब 30 हजार रूपये मासिक हो गई है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी, जो एक माह से कम निरुद्ध रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 10 हजार रूपये मासिक की गई है। लोकतंत्र सेनानियों को प्रदेश में स्थित रेस्ट-हाउस अथवा विश्राम-गृहों में अधिकतम दो दिन तक ठहरने की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा उन्हें 50 प्रतिशत राशि भुगतान करने पर उपलब्ध रहेगी। लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा दिये जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किये हैं। शासकीय कार्यालयों में सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 
निर्देश अनुरूप लोकतंत्र सेनानी के शासकीय कार्यालयों में पहुँचने पर सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाये। मंत्रालय सहित अन्य कार्यालयों में अधिकारियों से मुलाकात के लिये प्रवेश-पत्र संबंधी सुविधा दी जाये। लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने पर उनके परिवार को दी जाने वाली निधि राशि 8 हजार रूपये की गई है। उन्हें शासन की ओर से सम्मान-स्वरूप पुष्प-चक्र अर्पित किया जाये। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नर, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष सहित सभी को निर्देश जारी कर दिये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE