देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 में व्यय लेखा और रेट चार्ट के संबंध में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को व्यय लेखा और रेट चार्ट के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका मिमरोट, सहायक नोडल अधिकारी व्यय लेखा योगेश जाटवा, राजनीतिक दलों से मनोहर जाघव, मनोज राजानी, डॉ. मंसूर शेख, संजय सांगते सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।