जबलपुर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज मंगलवार को स्वयंसेवी संगठन सक्षम जबलपुर-सक्षम मध्यप्रदेश के सहयोग से तिलवारा स्थित होटल रॉयल आर्बिट में आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रह डॉ अमित जैन एवं टीम द्वारा किया गया । शिविर में सक्षम जबलपुर की ओर से डॉ अंकित सेठ एवं अन्य पदाधिकारी, सात्विक सेवा समिति के बसंत जैन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य सुनील गर्ग उपस्थित थे।