विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने आज जिले में स्वीप गतिविधियों के संचालक पर विशेष बल दिया है। नवीन कलेक्टेªट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने जिलाधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड स्तरीय अधिकारियों को संबोधित किया। कलेक्टर भार्गव ने कहा कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाने के उपरांत जिले के ऐसे मतदान केंद्र जहां पिछले चुनाव में कम मतदान का प्रतिशत रहा अथवा जिन मतदान केंद्र पर महिलाओं के मतदान का प्रतिशत कैमरा है उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया है। कलेक्टर भार्गव ने कहा स्वीप आधारित गतिविधियों निरंतर संचालित हो
पर ध्यान देने एवं जिले में पिछले चुनावों में कई मतदान केन्द्र ऐसे पाये गये, जिन मतदान केन्द्रों पर आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान नहीं हुआ। देखने में पाया कि कई मतदान केन्द्रों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ, इसे आयोग ने गंभीरता से लिया है। उन मतदान केन्द्रों की परिधि में स्वीप की गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिये गये है। इसलिये जो अधिकारी, कर्मचारी स्वीप गतिविधियां से जुड़े हुये है, वे अपने-अपने यहां भांति, भांति की गतिविधियां करें, जिसका प्रचार-प्रसार कराये और आयोग की साइड पर अपलोड करायें। यह निर्देश जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल डॉ. योगेश भरसट ने इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा खंड स्तरीय अधिकारियों से व्हीसी के माध्यम से संवाद किया गया।
जिला सीईओ डॉ योगेश भरसट ने कहा कि जिले में बहुत संख्या में ट्रेक्टर है, अभी तक चुनावों में रैलियां निकाली नहीं गई है। इस बार ट्रेक्टर की रैली निकालें। ताकि लोगों में मतदान करने के लिये रूझान बढ़ सके। ट्रेक्टर की रैली पर बढ़िया स्वीप गीत बजायें, लोगों को आकर्षक लगे, इस प्रकार की गतिविधियां शहर में होनी चाहिये। एक दिन वाहनों की शहर में रैली निकाली जाये। इसके साथ ही एक अक्टूबर को वृद्धजन दिवस है, इस दिन हम सभी का यह अरमान-हम वृद्धजन जरूर करेंगे मतदान। इस प्रकार की थीम तैयार कराई जाये।
डॉ योगेश भरसट ने उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि जिले में लगभग एक सैकड़ा से अधिक प्रायवेट स्कूल तथा महाविद्यालय संचालित हो रहे है। किन्तु एक भी प्रायवेट स्कूल द्वारा स्वीप की गतिविधियां नहीं की गई है। अधिकारी इसे गंभीरता से लें और तीन दिन में स्वीप की गतिविधियां के समाचार अधिक से अधिक जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं जाएं के निर्देश दिए हैं।