BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 6:23 pm
KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में विशेष उद्यम पंजीयन शिविर, स्व-सहायता समूहों के उद्यमियों को मिलेगा पंजीयन, ऋण योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के स्व-सहायता समूहों से जुड़े उद्यमियों के लिए विशेष उद्यम पंजीयन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 29 जून को भानपुरा एवं गरोठ विकासखंड में जनपद पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंदसौर ने बताया कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गैर-कृषि उद्यमों का उद्यम पंजीयन किया जाएगा। साथ ही उद्यमियों को मध्यप्रदेश शासन की हितग्राहीमूलक मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने, उद्योग पंजीयन, ऋण आवेदन प्रक्रिया एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

अधिकारियों ने स्व-सहायता समूहों से जुड़े सभी पात्र उद्यमियों से निर्धारित तिथि पर आयोजित शिविर में उपस्थित होकर उद्यम पंजीयन कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE