BREAKING NEWS
KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 6:15 pm
BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक विकास की सौगात, तीन नए उद्योगों को मिली मंजूरी, बढ़ेगा निवेश और रोजगार, मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को सौंपी उद्योग स्थापना की एलओआई, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मंदसौर जिले के तीन उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक भूखंड आवंटन की एलओआई प्रदान की गई। इन इकाइयों से जिले में निवेश बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मंगल रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष त्यागी (एम/एस सर्वश्रेष्ठ एग्रो प्रोडक्ट्स) को औद्योगिक क्षेत्र गरोठ में बायो एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स इकाई स्थापित करने हेतु एलओआई प्रदान की गई है। इस परियोजना में लगभग 100 लाख रुपये का निवेश प्रस्तावित है तथा इससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसी प्रकार हितांश अग्रवाल (एम/एस बीमोरा सोलर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड) को औद्योगिक क्षेत्र मुलतानपुरा में सोलर स्ट्रक्चर निर्माण इकाई स्थापित करने हेतु एलओआई दी गई। इस इकाई में लगभग 38 लाख रुपये का निवेश तथा 5 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

वहीं मुख्तियार अलदाद (एम/एस रुबिना स्लेट पेन वर्क) को मुलतानपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्लेट पेंसिल निर्माण इकाई के लिए एलओआई प्रदान की गई। इस परियोजना में लगभग 10 लाख रुपये का निवेश प्रस्तावित है तथा 15 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र पानपुर में 22 करोड़ रुपये की लागत से नवीन विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया।

एमएसएमई दिवस पर मिली इन स्वीकृतियों से जिले में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE