BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 7:43 pm
KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान, आरपीएफ ग्राउंड में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, रेलवे अधिकारियों ने लगाए पौधे, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आगामी मानसून के आगमन एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा शनिवार को आरपीएफ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता भजनलाल मीणा की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान पर्याप्त वर्षा होने से लगाए गए पौधों के शीघ्र विकसित होने की संभावना रहती है, जिससे भविष्य में हरित आवरण बढ़ेगा और पर्यावरण अधिक स्वच्छ एवं संतुलित बनेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि वृक्षारोपण अभियान अपने उद्देश्य में सफल हो सके। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान चलाए जाते हैं, जिनके माध्यम से स्वच्छ, हरित और सतत् पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE