चित्तौड़गढ़। सत्र 2025-26 में राजकीय विद्यालयों के विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों के सम्मान में 30 वां जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह सोमवार, 29 जून को दोपहर 02ः00 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित इस समारोह में राजकीय विद्यालयों को सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों एवं उन्हें प्रेरित करने वाले प्रेरकों का अभिनंदन किया जाएगा।
सत्र 2025-26 में जिले के राजकीय विद्यालयों को दानदाताओं द्वारा लगभग 21 करोड़ 46 लाख रुपये की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। विद्यालयों को 1 लाख से 29 लाख 99 हजार 999 रुपये तक सहयोग राशि प्रदान करने वाले भामाशाहों को शिक्षा श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तरीय समारोह में कुल 22 भामाशाहों तथा 6 प्रेरकों का सम्मान किया जाएगा। प्रेरकों ने भामाशाहों को राजकीय विद्यालयों में 5 लाख से 49 लाख 99 हजार 999 रुपये तक सहयोग राशि प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है।
राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें जिले के चयनित भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा। एक करोड़ रुपये से अधिक सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों को ष्शिक्षा विभूषणष् तथा 30 लाख से 1 करोड़ रुपये तक सहयोग राशि के लिए प्रेरित करने वाले भामाशाहों को ष्शिक्षा भूषणष् सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जिले से राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख भामाशाहों में डी.एस. राव (न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, रावतभाटा), हिमांशु समदानी (सीवीआरटी संस्थान, चित्तौड़गढ़), आलोक रंजन (हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, चन्देरिया), प्रभाकर मिश्रा (जे.के. सीमेंट वर्क्स लिमिटेड, निम्बाहेड़ा) तथा अशोक पाटनी (वंडर सीमेंट, निम्बाहेड़ा) शामिल हैं।