BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 7:50 pm
KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उज्जैन जमीन घोटाले पर सीएम को घेरा, पुतला छीनने पर जवाबदेही की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। शनिवार शाम कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया। गांधी चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे छीन लिया।


प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।


युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्थ सिंह ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में सामने आई चोरी और कथित अनियमितताओं ने देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड और टीकमगढ़ के नागरिकों ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धापूर्वक योगदान दिया था, ऐसे में चोरी की खबरें आम जनमानस को आहत करती हैं।


युवा कांग्रेस ने उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा खरीदी गई भूमि को लेकर उठ रहे सवालों पर भी विरोध दर्ज कराया। संगठन ने इस मामले में पारदर्शी जांच की मांग की।


इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी राहुल कटरे और कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक सहित पुलिस बल मौजूद था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE