BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 5:55 pm
KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का आरोप, रेंट की कार विवाद में मारपीट कर 75 हजार छीनने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर अब थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रेंट की कार के विवाद ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी मेडिकल स्टूडेंट अंशु ने गो विथ कार के संचालकों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने और 75 हजार रुपये छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि 22 जून को हुई इस कथित घटना के कई दिन बाद भी पीड़ित न्याय के लिए थानों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। 


पीड़ित अंशु के मुताबिक वह निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आया था। शहर में आने के बाद उसने गो विथ कार से एक कार किराए पर ली थी। इसी दौरान कार पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। अंशु का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी से जुड़े शुभम यादव और वंश यादव मौके पर पहुंचे और बातचीत के बहाने उसे अपने साथ ले गए। अंशु का दावा है कि उसे जबरन बेटमा ले जाकर होटल 777 में बंधक बनाकर रखा गया। वहां कार के नुकसान की भरपाई के नाम पर दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद करीब 75 हजार रुपये भी छीन लिए गए। 


पीड़ित के पिता ने बताया कि पहले कार के नुकसान का खर्च 95 हजार रुपये बताया गया था। बाद में एक परिचित की मध्यस्थता से 40 हजार रुपये में समझौता हुआ। परिवार का आरोप है कि 40 हजार रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने अंशु के पास मौजूद नकदी भी अपने कब्जे में ले ली। अंशु ने बताया कि वह पहले इंदौर में रहकर पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद से वह लगातार सहयोगितागंज थाना, आजाद नगर थाना और भंवरकुआं थाना के चक्कर लगा रहा है। 


उसका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले में पीड़ित ने शुभम यादव, वंश यादव और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर रखने, मारपीट और रुपये छीनने के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पीड़ित के आरोप सही हैं तो 22 जून की घटना के बाद भी आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE