मनासा। विधानसभा चुनाव से पहले मनासा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सागर कछावा के बयानों पर भाजपा नेता दिनेश राठौर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
भाजपा नेता राठौर ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनावी हार की आशंका से बौखलाहट में हैं और अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं।
राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से कांग्रेस विचलित है। उन्होंने दावा किया कि जनता सब देख रही है और आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।
विधानसभा क्षेत्र में दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज होने से राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।