मुरैना। आज सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया बीजेपी कार्यालय मुरैना पर विधानसभा चुनाव को लेकर मीटिंग के लिए पहुंचे। मीटिंग के बाद उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए और आज शाजापुर में होने वाली जनाक्रोश रैली को लेकर कहा कि राहुल गांधी मनोरंजन के लिए आते है। वह खुद कोई गंभीर आदमी नहीं है और उन्हें न ही कोई गंभीरता से लेता है। मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में पहले भी शिकारी की तरह आए थे और कहा कि शिकारी आता है दाने का लोभ दिखता है लेकिन जाल में फंसना नहीं चाहिए पहले भी शिकारी आए थे और 4 हजार युवा बेरोजगारों के खाते में डालने की बोल गए थे, किसानों का 10 दिन में कर्जा माफी का बोलकर गए थे लेकिन कोई कार्य हुआ नहीं वहीं आज जन आक्रोश रैली शाजापुर को लेकर मंत्री अरविंद सिंह ने कहा कि आप आइए आपका स्वागत है मध्यप्रदेश का पर्यटन बहुत अच्छा है और प्रदेश की जनता का मनोरंजन करिए ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता जनार्दन की कृपा से कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से और मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों से एक बार फिर मध्यप्रदेश में विजय प्राप्त करेंग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है इनको कोई गंभीरता से लेता नहीं है।