सेगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को शासकीय अस्पताल सेगांव में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसने आने वाली 6 अक्टूबर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भवः स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीएमओ डॉक्टर मनीषा मंडलोई ने बताया कि शिविर में इंदौर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरो की टीम, जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में उपस्थित होंगे व निःशुल्क उपचार करेगे। जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना निःशुल्क तत्काल बनाये जायेगे। साथ ही विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र व उपचार भी आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत किया जाएगा। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक-कान गला रोग, मानसिक रोग, टीबी निदान, चर्म रोग, कुष्ट रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, आभा आईडी पंजीयन व आयुष्मान कार्ड जैसे अनेक प्रकार के स्टाल लगाकर उपचार किया जाएगा। 26 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए ग्रामीणों से अपील भी की गई इस प्रकार का आयोजन बहुत कम होते है अतः अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे व स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।