देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया की शासन के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत जिले कि स्वास्थ्य संस्थाओं में साफ-सफाई कि गयी संस्था के विभिन्न विभागों में चिकित्सको एवं स्टाफ ने मिलकर साफ-सफाई कि लोगो को स्वच्छता का संदेश देन शपथ दिलाई गयी।
जिला चिकित्सालय परिसर में सीएमएचओ डॉ उईके ने स्टॉफ के साथ मिलकर परिसर में सफाई कि और सभी को निरन्तर अपने विभाग सेक्शन और परिसर में साफ-सफाई स्वच्छता बनाये रखने के बारे मे बताया। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घर और आपस के क्षेत्रो मे हमेशा स्वच्छ वातावरण होना चाहिये इसके लिए लोगो को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है।