BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 1:38 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री आज दिखाएंगे ग्वालियर-सुमावली मेमू ट्रेन को हरी झंडी, 36 किमी का सफर 1 घंटे 10 मिनट में कराएगी मेमू ट्रेन, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन चलने का इंतजार आज गांधी जयंती पर खत्म हो जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को ग्वालियर से सुमावली के बीच मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद मंगलवार से इस रूट पर यात्रियों के लिए नियमित ट्रेनें चलने लगेंगी।विधानसभा चुनाव से पहले ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन चलाने का फायदा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है। 


गौरतलब है, कि ग्वालियर-श्योपुर तक 187.5 किलोमीटर लंबी नैरोगेज लाइन की जगह 3000 करोड़ रुपये में ब्राडगेज लाइन बिछाई जा रही है। इसके तहत पहले चरण में ग्वालियर से सुमावली तक ब्राडगेज लाइन बनकर तैयार हो चुकी है। इस ब्राडगेज लाइन पर 121 किमी से ज्यादा की रफ्तार में ट्रेन चलाने का ट्राइल भी बीते महीने पूरा हो चुका है। अब ग्वालियर से सुमावली तक 36 किलोमीटर लंबे ब्राडगेज ट्रैक पर मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में सुमावली से कैलारस तक ट्रेन चलाने की योजना है, जिसका काम 90 फीसद तक पूरा हो चुका है। संभावना है, कि दिसंबर महीने में सुमावली से जौरा तक मेमू ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 


ग्वालियर से सुमावली तक चलने वाली मेमू ट्रेन में 8 यात्री डब्बे होंगे। सुमावली से ग्वालियर के बीच एक ही मेमू ट्रेन चलेगी, जो एक दिन में तीन फेरे करेगी। पहली ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे रवाना होगी, जो 8रू10 बजे सुमावली पहुंचेगी। यानी ग्वालियर से सुमावली तक 36 किलोमीटर का सफर मेमू ट्रेन से 1 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा। यह मेमू ट्रेन एक दिन में सुमावली से ग्वालियर के बीच तीन फेरे करेगी। सुमावली से अंतिम ट्रेन अपरान्ह 4रू50 बजे रहेगी, जो शाम 6 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE