बड़वानी। प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने सोमवार को 49.14 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र सिंधी खोदरी का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र की शुरूआत से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी।