इन्दौर। जिले का महू अपनी अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां कई पर्यटक स्थल हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। अब महू गांव में पर्यटक नौका विहार के साथ चाट चौपाटी का भी आनंद ले सकेंगे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने आज 4.50 करोड़ रूपये की लागत से काकड़पुरा तालाब महू के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
काकड़पुरा तालाब में पर्यटक बोटिंग के साथ चाट चौपाटी का भी आनन्द उठाएंगे। तालाब पर बोटिंग स्टेशन के साथ चाट चौपाटी व पार्किंग एरिया बनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री ठाकुर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि राय बहादुर सिंह तंवर, नवीन तिवारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।