नीमच। अपर कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि नीमच जिले में आगामी दिवसों में धार्मिक पर्व नवरात्रि प्रारंभ, अष्टमी, रामनवमी, महर्षि वाल्मिकी जयंती, दीपावली, गुरूनानक जयंती एवं क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाना है। इन त्यौहारों को जिले में आपसी भाई चारे एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन 9 अक्टूबर 2023 सोमवार को सायं 4.30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में किया जा रहा है। जिला स्तरीय शांति समिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया गया है।