मनासा। रक्तदान के क्षेत्र में एवं पूर्व में 12 अगस्त को नीमच में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें नीमच ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जिसमें नीमच जिले के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने सीएम फेलो निलेश मिश्रा के निर्देशन में बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित किया एवं रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही ब्लड डोनेशन करवाने मे भी सहयोग किया।
इसी विषय में आज टाउन हाल नीमच में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेजा, सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना के द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नीमच जिले के सीएम फेलो निलेश मिश्रा एवं मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र युवराज सिंह, समीर मंसूरी, राजमल दास बैरागी, रानी राठौर, कांता पाटीदार, निकिता माली, योगिता पाटीदार, कविता बैरागी, मुकेश मेघवाल, अजय सेन, आदि जनसेवा मित्र उपस्थित रहे।