BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 6:57 pm
KHABAR : कलापथक दल ने किया ग्राम सभा का आयोजन, उपस्थित नागरिकों को बताएं नशे के दुष्परिणाम, नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई, पढ़े खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशे के विरुद्ध समाज में जनजागृति, जनचेतना, अवेयरनेस का निर्माण का कार्य किये जाने हेतु प्रथक-प्रथक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप उमराव सिंह मरावी के मार्गदर्शन तथा सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक विजेन्द्र यादव के निर्देशन में कलापथक दल द्वारा नगर पंचायत पोहरी के वार्ड क्रमांक 1 में ग्राम सभा का आयोजन एवं नशा मुक्ति के लिये शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कलापथक दल के प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के सम्बंध में शपथ दिलाते हुए बताया कि हमें अहसास है कि हमारे देश में, विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओं का दुरूपयोग बढ़ता जा रहा है। जो चिंता का विषय है। इसलिए हम शपथ लेते है कि हम नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे। हम यह वचन देते है कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे।
साथ ही कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है। युवा शराब, गांजे, चरस समेत तमाम नशीली दवाओं का सेवन कर रहे है। इसका मुख्य वजह है उनकी समय से पूर्व ही मौत हो जाती है। इसलिए आज जरूरी है कि सभी को नशे से रोकने के लिए जागरूक करना जरूरी है। साथ ही सभी से अपने आसपास रहने वाले लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील करते हुए शपथ दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE