देवास। 7 अक्टुबर शनिवार को विधायक गायत्री राजे पवार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से नगर निगम बैठक हाल मे 507 करोड के सी.सी. एवं डामर रोड का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम मे विधायक ने कहा कि शहर के नागरिको को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। जिसे हम निभाते हुए नागरिको की मूलभूत सुविधाओ के साथ साथ उनके आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए सभी वार्डाे मे बिना किसी भेदभाव के सी.सी. रोड व डामरीकरण रोड निर्माण का जाल सभी वार्डाे मे बिछा रहे है। विधायक ने बताया कि कायाकल्प 2 के अन्तर्गत 316 करोड 51 लाख की लागत से सीसी. रोड निर्माण कार्य तथा 190 करोड 79 लाख की लागत से सडक डामरीकरण कार्याे का भूमिपूजन किया गया है साथ ही पुर्नघन्त्वीकरण योजना के अन्तर्गत 39 करोड 34 लाख की लागत से 3 झोन कार्यालयो व भगवती द्वार सराय का कायाकल्प एवं आई.एस.बी.टी के द्वितीय चरण के कार्याे का भी भूमिपूजन विधायक ने किया।इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल,आयुक्त रजनीश कसेरा, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, शहर गरीबी उपशमन प्रकाष्ठ समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना, सूचना एवं प्रोद्योगिकी समिती अध्यक्ष रामदयाल यादव, पार्षद महेश फुलेरी, रितु सवनेर, राहूल दायमा, राजेन्द्र ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, राज वर्मा, मुकेश मोदी, पूर्व पार्षद यशवंत हरोडे, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, इंदुप्रभा भारती, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया उपयंत्री विजय जाधव, श्याम सुन्दर रघुवंशी आदि सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।