नीमच। खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर, खनिज निरीक्षक शिवानी साहू एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव सहित खनिज टीम द्वारा गुरुवार 25 जून 2026 को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
टीम ने नयागांव, जावद एवं सिंगोली क्षेत्र में खनिज गिट्टी एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक जेसीबी और दो डंपर जप्त किए।
जप्त किए गए वाहनों में डंपर RJ06GE7870 (सिंगोली), ट्राला RJ09GD0379 (जावद) एवं जेसीबी RJ32EA0876 (नयागांव) शामिल हैं। सभी वाहनों को संबंधित थाना सिंगोली, जावद एवं नयागांव की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है।
यह कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत की गई। खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिंह डावर ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।