BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:02 pm
REPORT : ग्वालियर के समीप जौरासी पर बनेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर का स्मारक, 8 करोड़ रूपए की लागत से होगा निर्माण, मंत्री सिंधिया ने किया भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर के समीप जौरासी में 8 करोड़ रूपए की लागत से डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक बनाया जा रहा है। इस स्मारक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने के लिये गैलरी, म्यूजियम एवं प्रदर्शनी का निर्माण होगा। 200 सीट वाले ऑडिटोरियम का निर्माण भी इस भवन में किया जायेगा। इसके साथ ही भवन के बाहर एक विशाल मूर्ति भी बाबा साहब की स्थापित की जायेगी।            

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शुक्रवार को जौरासी पहुँचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, विधायक अम्बाह कमलेश जाटव, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बाबा साहब अम्बेडकर के अनुयायी उपस्थित थे।            

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व के लिए आदर्श हैं। उनके द्वारा शिक्षा और आदर्श स्थापना के क्षेत्र में किए गए कार्यों का अनुशरण हम सब कर रहे हैं। ग्वालियर में भी निर्मित किए जा रहे स्मारक के माध्यम से उनके द्वारा बताए गए आदर्शों को हम सब समझ सकेंगे और आने वाली पीढ़ी भी उनसे शिक्षा, दीक्षा प्राप्त कर सकेगी।            

प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से जौरासी में लगभग 8 करोड़ रूपए की लागत से बाबा साहब अम्बेडकर का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से डबरा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। इसके साथ ही जनकल्याण के लिये भी अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने का कार्य किया गया है।            

कार्यक्रम में पूर्व सांसद अशोक अर्गल, विधायक अम्बाह कमलेश जाटव एवं पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE