BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:06 pm
KHABAR : राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने किया सवा दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, बोले- शहरों जैसी सुविधाएँ सुदूर ग्रामीण अंचल तक पहुँचा रही है सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहरों के साथ सुदूर अंचल में बसे गाँवों तक प्रदेश सरकार ने मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पूरी शिद्दत के साथ किया है। गाँवों में भी घर-घर नल से जल, घरेलू उपयोग व खेती किसानी के लिये पर्याप्त बिजली, सीएम राईज स्कूल, महाविद्यालय और गाँव के नजदीक अस्पतालों का निर्माण सरकार ने कराया है। साथ ही सड़कों का जाल बिछाकर बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराई है। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर शहर के वार्ड-66 के अंतर्गत लखनौतीकला व शालूपुरा तथा मुरार जनपद पंचायत के ग्राम खेरियाक्रेशर व गुठीना समेत अन्य ग्रामों में विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कही।            

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने शुक्रवार को इन ग्रामों में पहुँचकर सवा दो करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों में नल जल योजना, सामुदायिक भवन, सीसी रोड़, श्मशान घाट तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं।            

भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शवाह ने कहा कि गाँव की माता बहनाओं को अब हैंडपम्प पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं रही है। सरकार तेजी के साथ गाँव-गाँव में नल-जल योजनाओं को मूर्तरूप दे रही है। जिनके माध्यम से हर घर में नल की टोंटी से पानी मिल रहा है। इसी तरह कोई भी गाँव व मजरा ऐसा नहीं बचेगा जो बारहमासी पक्की सड़क से न जुड़ा हो। उन्होंने कहा प्रतिष्ठित निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकार ने सीएम राईज स्कूल खोले हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निरूशुल्क शिक्षा मिलेगी।            

इस अवसर पर वार्ड-66 की पार्षद ऊषा गिर्राज गुर्जर, जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में संबंधित बस्तियों के गणमान्य मौजूद रहे।   जाटव समाज के महा सम्मेलन में हुए शामिल              

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने शनिवार को बड़ा गाँव में आयोजित हुए महा सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार जाटव समाज के कल्याण के लिये कटिबद्ध है। सरकार ने हाल ही में संत शिरोमणि रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये प्रदेश भर में आधा दर्जन यात्राएँ निकाली थीं। साथ ही सागर जिले में संत शिरोमणि रविदास के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव व जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार एवं बड़ी संख्या में जाटव समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE