BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:07 pm
KHABAR : नोडल अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा, आयोग के आदेशों का अध्ययन कर कार्यो का करे संपादन, कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर    

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्यो को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न प्रकोष्ठो का गठन कर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। इन अधिकारियों के द्वारा अब तक सौंपे गए दायित्वो के तहत संपादित किए गए कार्यो की समीक्षा शनिवार को कलेक्टर भार्गव के द्वारा की गई है।
कलेक्टर भार्गव ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे आयोग द्वारा जारी होने वाले समय-समय पर नवीनतम आदेशो का अध्ययन अवश्य करें और उनके अनुरूप ही कार्यो का संपादन करें। विधानसभा निर्वाचन के दौरान प्रकोष्ठो के नोडल व सहायक नोडल सहित अन्य के बैठने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है। उन्होंने कहा की सभी प्रकोष्ठ अभी से क्रियाशील हो जाए ताकि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही प्रकोष्ठो का समस्त अमला सौंपे गए कार्यो के क्रियान्वयन से बखूबी अवगत होकर संपादन कराने में माहिर हो सकें।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के बेतवा सभागार में आयोजित इस बैठक में समस्त नोडल अधिकारियों के द्वारा अब तक संपादित किए गए कार्यो की अद्यतन जानकारियों से अवगत कराया गया है। कलेक्टर भार्गव ने कहा कि निर्वाचन को ध्यानगत रखते हुए अधिग्रहण किए जाने वाले वाहनो की प्रक्रिया अभी से क्रियान्वित की जाए ताकि वाहनो की आपूर्ति में किसी भी प्रकार के व्यवधान ना आए। उन्होंने कहा कि खासकर फोर व्हीलर वाहनों के अधिकांश मालिक जिला मुख्यालय के जगह अन्य जगह रहते है अतः ऐसी स्थिति में वाहन अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही में विलम्ब होता है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE