BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:24 pm
KHABAR : सैलाना में आयुष्मान भवः स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 1367 मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सीएम राइज बालक हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में 7 अक्टूबर को निशुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष्‍मान मेले का आयोजन आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कार्यक्रम पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल, प्रदेश सहसंयोजक शैतान सिंह  पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सपना खराड़ी एवं ममता पटेल, किसान नेता बाबूलाल पाटीदार आदि ने किया। संगीता चारेल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्‍व में जनकल्‍याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। लोगो की समय पर जांच होने से समय पर उपचार मिलना संभव हुआ है।

मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों  द्वारा 1367 मरीजों का ईलाज किया गया  जिसमें सभी प्रकार की सामान्य एवं गंभीर रोगियों की जांच हुई एवं रोगियों को रेफर किया गया, कैंप मे कुल 1367 लोगों का पंजीयन किया गया।इस अवसर पर हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, ईकेवाईसी, आभा आईडी भी बनाई गई । आयुष विभाग द्वारा भी 173 रोगियों का आयुष उपचार एवं दवाई वितरित की गई। गंभीर रोगियों में छह शिशु रोगी, दो हड्डी रोग, छह डेंटल,दो दिव्यांग रोगी, दो हड्डी रोग के , 5 हृदय रोगी एवं गर्भवती माता 134 की जांच की जाकर सोनोग्राफी हेतु रेफर किया गया। 146 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।  ओआईसी डॉ. शिखा रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष चौरसिया, मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.सी. कोली, जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर धनसिंह रावत, महिला एवं बाल विकास से ज्योति गोस्वामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सैलाना नर्सिंग कॉलेज आधार नर्सिंग कॉलेज महाराजा इंद्रजीत नर्सिंग कॉलेज का भी सहयोग रहा।  संचालन बीईई कैलाश यादव द्वारा किया गया एवं आभार आयुष चिकित्सा अधिकारी  डॉ. रमेश कटारा द्वारा किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE