BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:40 pm
KHABAR : सिकल सेल रोग में होम्योपैथी दवाई कारगर, शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय कर रहे हैं शोध, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विशेष पिछड़ी जनजाति समूह में पाये जाने वाले सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिये आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय शोध कार्य कर रहे हैं। इन जनजाति समूह में रोग से बचाव के लिये होम्योपैथी दवाई कारगर साबित हो रही है।शासकीय होम्योपैथी अस्पताल ने जनजातीय क्षेत्रों में बैगा और भारिया समुदाय में शोध कार्य किया है। स्क्रीनिंग के बाद पॉजिटिव पाये गये चिन्हित मरीजों को होम्योपैथी दवाई दी गई। दवाई का यह प्रभाव रहा कि वे अब कम बीमार पड़ते हैं। जिन रोगियों को शरीर में दर्द और खून की कमी की शिकायत थी, वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। जिन मरीजों में ब्लड ट्रांसफ्यूजन बार-बार होता था, उनमें भी कमी आई है।
होम्योपैथी अस्पताल द्वारा सिकल सेल में शोध कार्य किया जा रहा है। इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन, एम्स भोपाल, आईसीएमआर-एनआईआरटीएच जबलपुर लगातार सहयोग कर रहे हैं। अनुसंधान और रोगियों के इलाज के अलावा शासकीय होम्योपैथी अस्पताल द्वारा चिन्हित किये गये मरीजों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया है।

नये यंत्र का अविष्कार-
जनजातीय क्षेत्रों में किये जा रहे अनुसंधान और दी जाने वाली होम्योपैथी दवाई की गुणवत्ता का आकलन करने के लिये एक नये यंत्र की खोज भी की गई है। इस यंत्र के माध्यम से होम्योपैथी दवा की गुणवत्ता प्रमाणित हो सकेगी। इसके लिये केन्द्र सरकार के सीएसआईआर के साथ एमओयू भी किया गया है। सिकल सेल से पीड़ित मरीज में शरीर के जोड़ों में तेज दर्द, हाथ और पाँव में सूजन, साँस लेने में तकलीफ, सीने में अत्यधिक दर्द, निमोनिया की शिकायत, लीवर की सूजन तथा स्ट्रोक जैसे जटिल लक्षण देखे जाते हैं। रोगियों को सिकल सेल रोग से बचाव के लिये होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा समझाइश भी दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE