BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:54 pm
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा एवं सासद गुप्ता ने किया रक्तदान में सहयोग करने वाले संगठनों का सम्मान, बोले- नीमच जो ठान लेता है, वह करके दिखाता है, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जो ठान लेता है, संकल्प लेता है, उसे पूरा करके ही दिखाता है। नीमच जिले के शतप्रतिशत नागरिकों की सम्पूर्ण हेल्थ चेकअप का अभियान चलाकर पूरा करने का संकल्प लें और सभी नागरिकों का हेल्थ‍ चेकअप डाटा, आभा आईडी पर ऑनलाईन कर देश में अग्रणी जिला बने इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को टाउनहॉल नीमच में रक्तदान महाअभियान में सहयोग करने वाले जिलें के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। 
इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, न.पा.अध्यक्ष स्वाति चौपडा, कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड के अभिजीत सक्सेना एवं आशीष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री सखलेचा ने कहा कि देश में नीमच जिला ही ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की ईसीजी रिपोर्ट ऑनलाईन उपलब्ध है। प्रयास यह होना चाहिए कि वर्ष 2024 तक जिले के सभी नागरिकों की ईसीजी करवाकर उसका ऑनलाईन डाटा आभा आईडी बनाकर अपलोड कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि जावद क्षेत्र में स्वस्थ जावद की पहल के तहत यह कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि बीमार होने से पहले ही बीमारी की पहचान कर उससे सुरक्षा कर ली जाए, यह बेहतर है। 
सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा‍ कि अब भारत बदल रहा है। संकल्पो के साथ भारत आगे बढ रहा है। देश बदल रहा है। देश के 13 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। स्वास्थ्य भारत निर्माण की संकल्पना भी तेजी से आगे बढ रही है। उन्हांे्ने कहा कि नीमच भी संकल्पों को लेकर उन्हें पूरा करने के लिए जाना जाता है। 
विधायक अनिरूद्ध मारू ने कहा कि रक्तदान महाअभियान में नीमच ने देश ही नहीं दुनिया में रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे अच्छी उपचार पद्धतियां हमारे देश में है। कार्यक्रम को नप अध्यक्ष स्वाति चौपडा ने भी सम्बोधित किया। 
कलेक्टर दिनेश जैन ने रक्तदान महाअभियान की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी के सहयोग से नीमच जिले को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी लोगों की आभा आईडी बनाने का काम भी किया जा रहा है। 
जिले में रक्तदान क्रेडिट एप भी बनाया जा रहा है। रक्त दान दाताओं की डायरेक्ट्रीत भी तैयार की गई है। कलेक्ट‍र ने रक्तपदान के लिए मिले वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकार्ड तथा बीपी शुगर की जाचं के अभियान के लिए मिले वर्ल्डे बुक आफ रिकार्ड को जिले के नागरिकों को समर्पित किया। वर्ल्डय बुक आफ रिकार्ड के अभिजीत सक्सेरना एवं मिश्रा ने भी रक्तथदान महाअभियान की सराहना करते हुए इसे सफल अभियान बताया। 
मंत्री सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता , विधायक मारू ने वर्ल्ड  बुक आफ रिकार्ड की ओर से वर्ल्डर रिकार्ड का प्रमाण पत्र कलेक्टीर दिनेश जैन को प्रदान किया। अतिथियों ने रक्तेदान महाअभियान में सहयोग करने वाली स्वेयंसेवी संस्थानओं के प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मा नित किया तथा रक्तसदाताओं की डायरेक्ट्रीी का विमोचन भी किया। 
कार्यक्रम का संचालन सत्येंनद्र सिह राठौर ने किया तथा डिप्टी  कलेक्टर किरण आंजना ने आभार माना। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, महेन्द्र भटनागर व अन्या जनप्रतिनिधि तथा विभिन्नस विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न  स्वमयंसेवी संस्थानओं के पदाधिकारी एवं सदस्यंगण उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE