BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 8:07 pm
KHABAR : कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के लिए समस्त आरओ व एआरओ को दिया प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर ने दी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन हेतु ज़िले से समस्त आरओ तथा एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया ।उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी की अश्विनी कुमार रावत की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के संबंध में नियमावली निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र,नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थिता द्वारा नाम वापस लेने अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पूछे गये शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE