खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने जिले के शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह का चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक समेत चार पदक जीतने पर आज खरगोन में स्थानीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह को खरगोन जिले के साथ ही प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनायें दी और कहा कि ऐश्वर्य की यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगी।