खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बड़वानी जिले की अजंड तहसील के ग्राम बिलवाडेव निवासी राजकुमार जमरे को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। राजकुमार जमरे की नियुक्ति कसरावद विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल निमरानी में तीन वर्ष की परीवीक्षा अवधि के लिए भृत्य के पद पर की गई है। राजकुमार के पिता स्वर्गीय रणजीत सिंह जमरे शासकीय उच्चतर माध्मिक विद्यालय मगरखेड़ी में पदस्थ थे और शासकीय सेवा के दौरान उनकी 20 अक्टूबर 2021 को मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा राजकुमार को गत दिवस नियुक्ति प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।