BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<     KHABAR : एसडीओपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में.. <<     छतरपुर में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर एसपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 11:48 am
KHABAR : एमसीएमसी निगरानी कक्ष एवं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के निगरानी कक्ष में कार्य सम्पादन तथा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एमसीएमसी कक्ष में एलईडी टीवी लगाये गये हैं, जिन पर मॉनीटरिंग के लिये अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी मॉनीटरिंग के लिये दो शिफ्टों में कार्य करेंगे। एमसीएमसी की मॉनीटरिंग के लिये प्रथम शिफ्ट प्रातरू 9 से अपराह्न 4 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में अपराह्न 4 से रात्रि 11 बजे तक सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। एमसीएमसी निगरानी कक्ष में नेशनल, प्रादेशिक एवं स्थानीय टीवी चौनलों की सतत निगरानी रखी जायेगी।

इसी तरह एमसीएमसी निगरानी कक्ष में ही स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे, एमसीएमसी की नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक जनसम्पर्क रश्मि देशमुख, कंट्रोल रूम के प्रभारी सहायक संचालक कृषि आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE