BREAKING NEWS
BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<     KHABAR : एसडीओपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में.. <<     छतरपुर में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर एसपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<     NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था,.. <<     KHABAR : सेजावता-भूतेड़ा मार्ग बदहाल, गड्ढों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 1:49 pm
REPORT : आदर्श आचरण संहिता और सम्पति विरूपण अधिनियम सहित अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा, स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी संबंधितो से आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों का भी सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये। उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्चाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में राजनीतिक दलों की स्टेंण्डिग कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, ग्रामीण क्षेत्र के एसपी सुनील मेहता, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, सपना लोवंशी, रोशन राय, निशा डामोर, अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन  सहित अन्य अधिकारी और स्टेण्डिंग कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आदर्श आचरण संहिता, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, पेड न्यूज सहित अन्य प्रावधानों की जानकारी देते हुये कहा कि इनका हर हाल में पालन किया जाये। निष्पक्ष, निर्भिक, पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन हमारी प्राथमिकता है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गयी है। सभी आदर्श आचरण संहिता का पालन करें। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर, फ्लेक्स आदि को हटाने के लिये इंदौर शहरी क्षेत्र में 14 दल बनाये गये हैं। सभी नगर परिषदों और ग्राम पंचायतवार एक-एक दल बनाये गये हैं। इसके साथ ही वीडियो टीम भी बनाकर  निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी रखी जा रही है। कन्ट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।


बैठक में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने कहा कि जिले में मोटरयान अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जायेगा। सभी से उन्होंने सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी आयोजन विधिवत अनुमति लेकर ही किये जाये।

हर विधानसभा में वीडियो टीम रहेगी-
डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में सी-विजिल तथा सुविधा एप्प और अन्य पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में कहा गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें। विभिन्न प्रावधानों का पालन करें। आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों के क्रियान्वयन पर भी निगरानी रखी जायेगी। उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही होगी।

बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों मे रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इनके द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों देपालपुर, डॉ. अम्बेडकर नगर महू और सांवेर के नामांकन पत्र संबंधित विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में लिये जायेंगे। शेष विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्र कलेक्टर कार्यालय में लिये जायेंगे। जिले में राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों आमसभा, रैली सहित अन्य कार्यक्रमों और हेलीकॉप्टर अन्य वाहन तथा लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति के लिये बनाये गये सिंगल विन्डो और शिकायतों के निराकरण के लिये बनाये गये कंट्रोल रूम की जानकारी भी दी गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE