BREAKING NEWS
BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<     KHABAR : एसडीओपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में.. <<     छतरपुर में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर एसपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<     NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था,.. <<     KHABAR : सेजावता-भूतेड़ा मार्ग बदहाल, गड्ढों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 3:15 pm
KHABAR : सोशल मीडिया में लोक शांति भंग करने वाले मैसेज पोस्ट करने पर होगी कार्यवाही, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा किए जाने के फलस्वरूप सम्पूर्ण सतना एवं मैहर जिले के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहने की अवधि में तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन सम्पन्न कराने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफार्म (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर एवं व्हाट्सअप ग्रुप) में किसी व्यक्ति, संस्था या दल के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी, लोक शांति को भंग करने वाले भड़काऊ, अपमानजनक, विद्वेष पूर्ण कंटेंट पोस्ट नहीं करने और न ही किसी प्रकार की अपमानजनक, भ्रामक फोटो, एनीमेटेड फिल्म, रील अथवा फोटो वीडियो अपलोड और लाईक, शेयर नहीं करने के आदेश दिये हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति और एडमिन के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 के तहत नियमानुसार दण्ड प्रक्रिया के तहत सख्त कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश 5 दिसंबर 2023 तक प्रभावशील रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE