BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<     KHABAR : एसडीओपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में.. <<     छतरपुर में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर एसपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 5:35 pm
REPORT : कलेक्‍टर जैन ने किया क्रिटीकल मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से चर्चा कर निर्भिक होकर मतदान करने की दी समझाईश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, एसडीएम पवन बारिया व अन्‍य अधिकारियो के साथ मनासा क्षैत्र के क्रिटीकल मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से चर्चा कर, उनसे निर्भिक होकर मतदान करने की समझाईश दी। कलेक्‍टर जैन ने बुधवार को मनासा विधानसभा क्षैत्र के मतदान केन्‍द्र क्रं.61 शिवपुरी धर्मशाला पूर्बिया मोहल्‍ला मनासा एवं मतदान केन्‍द्र क्रं.62 सामुदायिक भवन पूर्बिया मोहल्‍ला मनासा का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने पूर्बिया मोहल्‍ले में मतदाता राकेश व बाबूलाल के परिवारजनों से चर्चा कर, उनसे विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्भिक होकर मतदान करने की समझाईश दी।

कलेक्‍टर जैन ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे बाबूलाल एवं राकेश के परिजनों के साथ जमीन विवाद का निपटारा करें, और जमीन विवाद को लेकर राकेश व बाबूलाल के परिवारजनों को धमकाने वालों के विरूद्ध प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करने करें। कलेक्‍टर ने पूर्बिया मोहल्‍ले में आगंनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण कर, बच्‍चों को प्रदाय किए जा रहे, भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी ली। उन्‍होने आंगनवाडी केन्‍द्र में बच्‍चों की सख्‍ंया, उपस्थिति के बारे में भी पूछा।

कलेक्‍टर ने पूर्बिया मोहल्‍ले में धरमपुरी धर्मशाला में स्‍थापित मतदान केन्‍द्र भवन को दुरूस्‍त करवाने के निर्देश भी दिए। इस भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर जैन ने शा.उ.मा.वि. पडदा में स्‍थापित मतदान केन्‍द्र केमांग 25, शा प्रा विदयालय भाटखेडी में स्‍थापित मतदान केन्‍द्र क्रमांक-42, शासकीय हाईस्‍कूल भाटखेडी में मतदान केन्‍द्र क्रमांक-43, 44, 45 एवं 46 का निरीक्षण कर मतदान केन्‍द्रों में उपलब्‍ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित मतदाताओं से चर्चा कर, उन्‍हे मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE