BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2023, 2:37 pm
KHABAR : चुनाव आयोग जल्द करेगा पदस्थापना, शाम तक खरगोन, रतलाम में कलेक्टर, जबलपुर, भिंड में हो सकती है एसपी की पोस्टिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए रतलाम और खरगोन कलेक्टरों और भिंड व जबलपुर के पुलिस अधीक्षकों के स्थान पर नए अफसरों की पोस्टिंग गुरुवार शाम तक होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग राज्य शासन द्वारा मांगे गए नामों के पैनल में से एक-एक नाम सिलेक्ट कर नए अफसरों की पदस्थापना के निर्देश देगा जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना करेगा।


बुधवार रात चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को आयोग के निर्देश पर उपसचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है और दोनों ही अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को चार्ज देकर मंत्रालय लौटें और अपनी ज्वाइनिंग यहां दें। आयोग के निर्देश के बाद दोनों ही कलेक्टर गुरुवार को जिलों से रिलीव हो जाएंगे। नए अफसरों की पोस्टिंग होने तक सीईओ जिला पंचायत प्रभारी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में काम करेंगे।


एसपी सौंपेंगे एएसपी को चार्ज
इसी तरह का आदेश जबलपुर और भिंड से हटाए गए एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और मनीष खत्री के मामले में भी जारी हुआ है। दोनों ही अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने जिले के वरिष्ठतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एसपी का चार्ज देकर नवीन पदस्थापना स्थल एआईजी पीएचक्यू के रूप में ज्वाइन करेंगे। इन्हें भी तत्काल प्रभाव से चार्ज देने के लिए कहा गया है और दोनों ही अधिकारी गुरुवार को प्रभार सौंप देंगे।


सभी चारों पदों के लिए तीन नामों के पैनल से होगा सिलेक्शन
आयोग द्वारा हटाए गए कलेक्टर और एसपी के स्थान पर नवीन पदस्थापना को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग की ओर से हर अधिकारी के स्थान पर तीन नामों के पैनल आयोग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से भेजने के बाद एक नाम आयोग तय करेगा जिसके आदेश सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि इन चारों अधिकारियों के विरुद्ध चुनावी बैकग्राउंड और सरकार के मंत्रियों के साथ करीबी के आधार पर हटाने की कार्रवाई की गई है ताकि चुनाव की निष्पक्षता पर उंगली न उठाई जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE