BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2023, 5:59 pm
KHABAR : भोपाल के 16 हजार कर्मचारियों को चुनावी ट्रेनिंग, ईवीएम की एबीसीडी सीख रहे, ट्रेनिंग में नहीं पहुंचने वालों पर होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। करीब 16 हजार कर्मचारियों की चुनावी ट्रेनिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। शहर के 7 सेंटरों पर कर्मचारी अगले 4 दिन तक ईवीएम की ।ठब्क् सीखेंगे। पहले दिन सेंटरों पर कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे।


मतदान दलों का प्रशिक्षण दो शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 1.30 से शाम 5.30 बजे तक हुआ। मास्टर ट्रेनर्स ने कर्मचारियों को ईवीएम कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट मशीन की बारीकियां बताई। पहले चरण का प्रशिक्षण होने के बाद दूसरी बार फिर ट्रेनिंग दी जाएगी, जो नवंबर के पहले सप्ताह में ही शुरू होगी।


कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मतदान दलों का पहला प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से शुरू हुआ, जो 13, 16 और 17 अक्टूबर को भी दिया जाएगा। बीएसएसएस हबीबगंज नाका, गांधी मेडिकल कॉलेज, मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल टीटी नगर, समन्वय भवन टीटी नगर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शहीद भवन एमएलए रेस्ट हाउस और कुक्कुट भवन वैशाली नगर में सेंटर बनाए गए हैं। 4 हजार कर्मचारियों को रिजर्व में रखा है। इन्हें भी मतदान कार्य की ट्रेनिंग दी जा रही है।


कलेक्टर सिंह दोपहर में सभी सेंटरों पर पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण को देखा। साथ ही कर्मचारियों से भी बात की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय, सहायक नोडल अधिकारी संदीप श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE