नीमच। 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कम्पनी एनसीसी नीमच का दस दिवसीय एटीसी कैम्प 3 से 12 अक्टूबर तक शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में सम्पन्न हुआ। जहां नीमच, मन्दसौर, रतलाम, इंदौर, उज्जैन और अलीराजपुर के 336 जूनियर और सीनियर डिवीजन/विंग के छात्र सैनिकों ने हिस्सा लिया।
कैम्प संचालन कैम्प कमांडेंट कर्नल रिज़वान खान के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें कैप्टन डॉ. जीके कुमावत ,कैम्प एजुडेंट चीफ ऑफिसर वीके तिवारी, ट्रेनिंग ऑफिसर सुरेश राठौर, सुबेदार भवानी सिंह, सीएचएम राजेंद्र सिंह, पीआई स्टाफ और एएनओ द्वारा छात्र सैनिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कैम्प के दौरान कैडेट्स फौजी जीवन से रूबरू हुए उनकी दिनचर्या प्रातः 5 बजे से शुरू की गई ट्रेनिंग प्रोग्राम के अनुसार सुबह पीटी, योगा, रनिंग, एरोबिक्स के बाद ड्रिल क्लास जिसमें कैडेट्स ने जिला परेड रिहर्सल, गार्ड ऑफ ओनर और ड्रिल के उच्च दर्जे के डेमो देखें और सीखें। साथ ही इनलाजमेंट सेंड मॉडल( युद्धकाल के दौरान जमीनी निशान की जानकारी), अम्बुस डेमो, मैप रीडिंग , हथियार खोलना जोड़ने को जानकारी प्राप्त करने के साथ एन सी सी परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन किया और .22 रायफल से फायरिंग की गुर सीखें ओर सभी कैडेट ने निशाने भी लगाए। कैडेट्स द्वारा भारतीय अंतरिक्ष मिशन की उपलब्धियों पर फ्लैगएरिया भी बनाया गया।
छात्र सैनिकों के लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण और उपयोगी अतिथि व्यख्यान भी रखें गए जिसमें रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच ने रक्तदान और थैलेसीमिया का निःशुल्क शिविर लगाया रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंधक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने कैडेट्स को थैलेसीमिया की विस्तृत जानकारी दी। और कैडेट्स की थैलेसीमिया की जाँच हेतु 130 नमुने भी लिए । साथ ही 47 यूनिट रक्तदान भी हुआ जिसमें कैम्प कमांडेंट कर्नल रिज़वान खान, सूबेदार भवानी सिंह , पी आई स्टाफ़ , ए एन ओ और एन सी सी कैडेट्स ने भाग लिया।
राष्ट्रीय साईबर अपराध ब्यौरा के जॉइंट स्टेट डायरेक्टर राजेश सुराणा और डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर मंदसौर भोलेश्वर पाठक द्वारा बताया गया कि तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड से खुद को कैसे बचाएं और सुरक्षित रखें युवा पीढ़ी को स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय की किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अपनी बैंकिंग संबंधी सुरक्षा को कैसे मजबूत रखा जाए।
श्याम गैस एजेंसी , नीमच से आए श्याम सुंदर द्वारा कैडेट्स को घरेलू सिलेंडर के उपयोग के दौरान ध्यान रखें जाने वाले मुख्य बातों पर प्रकाश डाला गया।
एस डी ई आर एफ के प्लाटून कमांडर पुष्पा पंवार और टीम ने भी आपदा से निपटने के उपाय बताए और बाढ़ के दौरान घरेलु वस्तुओं से आपदा से निपटने के उपकरण बनाना बताए।
कैम्प का समापन संस्कृति कार्यक्रम के साथ किया गया जिसमें कैडेट्स ने अनेक मनमोहक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति प्रस्तुत की जिसकी तैयारी कैम्प की ट्रैनिंग के दौरान ही छात्र सैनिकों द्वारा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्त अतिथि अजय तिवारी पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष ,विशेष अतिथि डॉ सीमा तिवारी अध्यक्षा नगर परिषद मनासा और वर्तमान जनभागीदारी अध्यक्ष अश्विन सोनी रहें।
कैम्प के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मैडल से सम्मानित किया गया साथ ही कैम्प में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाले महाविद्यालय के प्रोफेसर , नगर परिषद के कर्मचारी, मेडिकल स्टाफ़, ए एन ओ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कर्नल रिज़वान खान ने बताया कि ष्कैम्प में कैडेट्स ने एन सी सी ए, बी और सी परीक्षा सिलेबस से सम्बंधित गहन अध्ययन किया साथ ही कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया यह ट्रेनिंग आर्मी के कुशल उस्तादों द्वारा दी गईं। कैम्प को चलाने में महाविद्यालय और नगर परिषद मनासा का भी पूरा सहयोग रहा ।