नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता के पालन में दिनांक 12.10.2023 की शाम अर्न्तराज्यीय चैक पोस्ट नयागांव जिला नीमच राजस्थान बार्डर पर चौकी नयागांव पुलिस एवं एफएसटी द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान उदयपुर राजस्थान से नीमच मप्र की ओर आ रही कार आई- 10 आरजे 09 सीडी 6400 से लाई जा रही 06 बैगों में भरी 105 किलो चांदी के जेवरात/आभूषण देवेन्द्र सिंह पिता गणपत सिंह राणावत उम्र 30 साल निवासी प्रताप नगर उदयपुर राजस्थान के कब्जे से जप्त किए गए है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।