रतलाम। आगमी त्योहारों को देखते हुए आलोट नगर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। नगर का मुख्य बाजार सकरा होने के कारण यह समस्या हमेशा के लिए बनी हुई है। आलोट के विट्ठल मंदिर चौराहे से जगदेव गंज तक, कुमार नाके से बस स्टैंड तक, जगदेव गंज के पीछे बीएसएनल वाली गली, भाभी पूरा नागेश्वर रोड, कन्या शाला रोड। पर आए दिन ट्रैफिक जाम रहता है।
जाम का मुख्य कारण व्यापारी अपने सामान को प्रतिष्ठा से बाहर रख कर व्यवसाय करते हैं। हाथ ठेला गाड़ी पर भी व्यवसाय करने वाले अवस्थित तरीके से ठेले खड़े कर कर व्यवसाय करते हैं। नगर के ऑटो चालक भी अपने ऑटो को ऑटो स्टैंड पर खड़ा ना करते हुए मुख्य मार्ग पर खड़ा करते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था अवरुद्ध बना रहता है।
यातायात व्यवस्था सुधार पर आलोट ैक्व्च् साबेरा अंसारी ने कहा है कि आगामी त्योहार को देखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था मैं सुधार किया जाएगा। पुलिस नगर में यातायात व्यवस्था मे सुधार के लिए नगर में लगी हुई है, जाम जैसी स्थिति बनती है तो पुलिस तुरंत एक्शन लेती है।