रतलाम। विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 प्रभावशील हो चुकी है। ऐसे में आगामी त्योहार जैसे नवरात्रि दशहरा, ज्वारे विसर्जन, दीपावली, पढ़वी, गोवर्धन पूजा पर आदर्श आचार संहिता का साया रहेगा। त्योहारों पर राजनैतिक रंग या सांप्रदायिक माहौल खराब ना हो जाए, इसके लिए प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी।
प्रशासनिक अमला हर हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हे जिसको लेकर आलोट अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील जयसवाल और एसडीओपी सबेरा अंसारी की उपस्थिति में शांति समीति के बैठक आलोट पुलिस थाने पर आयोजित की। आगामी त्योहारों की व्यवस्था पर चर्चा की।
गरबा आयोजकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गरबा आयोजक समिति अपने दो साथियों को पंडाल की सुरक्षा के लिए रखेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। समिति एक रजिस्टर रखेगी, जिसमें प्रतिदिन बिट प्रभारी निरीक्षण कर हस्ताक्षर करेंगे। लाउड स्पीकर की आवाज सीमित दायरे में होगी।
रात्रि 10 बजे बाद तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा। पारंपरिक त्योहार पूर्व अनुसार ही मनाए जाएंगे। इस अवसर थाना प्रभारी दिनेश भोजक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव नायब तहसीलदार मेहमूद अली, विद्युत मंडल से अमित पाटीदार सहित नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी जन प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।