BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 11:24 am
KHABAR : समर्धा रेंज में गर्भवती तेंदुए की मौतरूट्रेन की चपेट में आने से हादसा, अविकसित शावक का शव भी पड़ा मिला, वन विभाग के कर्मियों ने शव को उठाकर किया दाहसंस्कार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। समर्धा रेंज में ट्रेन की चपेट में आने से गर्भवती मादा तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची, तो तस्वीर देखकर दंग रह गई। पास में ही अविकसित शावक का शव पड़ा मिला। वन विभाग ने दोनों शवों का दाह संस्कार किया।
 

हादसा बुधवार देर रात समर्धा सामान्य वनमंडल के अंतर्गत अमोनी के पास हुआ। इसकी सूचना गुरुवार सुबह वन विभाग के अफसरों को दी गई। एसडीएम आरएस भदौरिया ने बताया कि मादा तेंदुआ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। पास में अविकसित तेंदुआ शावक मृत अवस्था में मिला। मादा तेंदुआ की उम्र करीब 8 साल थी।


ट्रेन की चपेट में आने से मादा तेंदुआ का शव क्षत-विक्षत् हो गया था। वहीं, उसके शरीर के अंग इधर-उधर बिखरे थे। इसके चलते वन विभाग के कर्मचारियों को शरीर के अंगों को समेटना पड़ा।


मादा तेंदुआ और अविकसित शावक के शव को वन विहार लाया गया। जहां वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. देशमुख ने जांच की। पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर वन संरक्षक राजेश खरे, डीएफओ आलोक पाठक, एसडीओ भदौरिया, समर्धा रेंज एसडीओ शिवपाल पिपरदे आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE