गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। इस क्रम में मतदान केंद्र क्र. 155, शा.बा.उ.मा.वि. कैंट गुना में बाल मनुहार कार्यक्रम हुआ, जोमतदान प्रेरित था। ष्मस्तक गौरव से भरा, उंगली लगा निशान, प्रजातंत्र से प्रेम को, कहते हैं मतदानष् व ष्सत्रह नवम्बर याद रखें, रखें कर्तव्य का भान, कोई भी छूटे नहीं, सभी करें मतदानष् छात्रों ने इस तरह की पंक्तियाँ अपनी मतदान प्रेरणा के साथ रखीं। इस अवसर पर सभी को अनिवार्य मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में आशुतोष श्रीवास्तव नोडल अधिकारी, स्वीप के गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, संजय सोनी, अजय श्रीवास्तव, अवधेश अवस्थी, महेंद्र राठौर, मे. राशिद फारूकी, राजेंद साहू, बीएलओ सुरेंद्र सिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।