BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 12:52 pm
KHABAR : आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर कलेक्टर ने ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मतदान में नम्बर वन बनाने की दिलाई शपथ, पढ़े खबर

Share On:-

नरसिंहपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना की मौजूदगी में स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें ऑटो रैली को कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम ग्राउंड से रवाना किया। ऑटो रैली में मतदान करने का संदेश जन- जन तक पहुंचाया गया।

रैली जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष पार्क चौराहा, अष्टांग चिकित्सालय व सुनका चौराहा होते हुए नवीन बस स्टेंड होते हुए स्टेशन गंज में समापन हुआ।

आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर कलेक्टर ऋजु बाफना ने रैली के दौरान स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों, ऑटो चालकों एवं छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और कहा कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मज़बूत लोकतन्त्र में सहभागी बनें। सभी आयु वर्ग के नागरिक निर्वाचन में निर्भीक होकर मतदान करें।

इस दौरान ऑटो चालकों एवं छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में अपने हस्ताक्षर भी किये। पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। यहां की छात्रा शिखा शर्मा, श्रृद्धा पटैल, निशा लोधी ने कहा कि वे आगामी निर्वाचन को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वे पहली बार निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल होंगी। उन्होंने सभी से कहा कि मतदान में भाग लेकर विधानसभा निर्वाचन में जिले को मतदान में नम्बर वन बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में उड़ान निरूशुल्क कोचिंग संस्थान के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE