नरसिंहपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग (एमसीएमसी) के अन्तर्गत टेलीविजन व समाचार पत्रों में पेड न्यूज की मॉनिटरिंग के लिये टीम गठित की गई है। यहाँ संचालित एमसीएमसी कक्ष में तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एमसीएमसी कक्ष का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने सहायक नोडल अधिकारी राहुल वासनिक से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पेड न्यूज़ की मॉनिटरिंग संबंधी कार्यों की जानकारी ली। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को सजगता एवं गंभीरता से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजलि शाह, इलेक्शन सुपरवाइजर विनोद कोरी, अक्षय शर्मा, गोविंद बड़कुर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।