सतना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सहूलियत प्रदान करने के लिए 1950 मतदान केन्द्रों और 1537 कुल परिसरों में स्वयं सेवकों की पहचान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी रिटर्निग आफीसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आयुक्त नगर पालिक निगम, सभी जनपदों के सीईओ और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रति मतदान केन्द्र के लोकेशन पर दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। इसके अलावा इन दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयं सेवक भी चिन्हांकित करने के निर्देश दिये हैं। जो किसी भी दल से सम्बद्धता नहीं रखेंगे।