अलीराजपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार हाट बाजार के दिन अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली उत्कृष्ट विद्यालय उदयगढ़ के स्कूली छात्र छात्राओं ने प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के नेतृत्व में निकाली उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। इसमें मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसको लेकर आज हाट बाजार के दिन स्कूली छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आमजन एवं मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया स्कूली छात्र छात्राओं में नारे लगाकर जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाकर मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने के लिए जागरूक किया मतदाता जागरूकता रैली उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड, सदर बाजार, पुलिस थाना आदि मार्गाे से होते हुए पुनः उत्कृष्ट विद्यालय में जाकर समाप्त हुई।