BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 5:07 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता का संदेश दें रही मध्यप्रदेश की आईकॉन पहुंची विदिशा, कलेक्टर ने किया स्वागत, पढ़े खबर    

Share On:-

विदिशा। महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश खासकर महिला मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए 26 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंची आशा मालवीय का आज कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बुके प्रदाय कर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आशा मालवीय ने बताया कि उनका उद्धेश्य है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के मतदान प्रतिशत में प्रदेश में अव्वल रहें और विदिशा प्रथम जिला बने। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और इस अधिकार का उपयोग हम सब करेंगे तभी शत प्रतिशत मतदान होगा। उन्होंने नव युवा मतदाताओं से आव्हान किया कि वे मत के महत्व को समझें। अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान जरूर करें और ऐसी ही प्रेरणा अपने युवा साथियों के साथ-साथ अन्य को दें।
जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि विदिशा मतदान करेगा,अभियान का शुभांरभ आज से किया जा रहा है। उन्होंने स्टेट आईकॉन आशा मालवीय के द्वारा जिले को समय देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा व अपील से हम जिले में महिला मतदान के प्रतिशत को बढाने में सफल होंगे। इससे पहले अपर कलेक्टर अनिल डामोर सहित अन्य के द्वारा आशा मालवीय का स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के बेतवा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ-साथ (गर्ल्स) एनसीसी कैडेट मौजूद रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE