रतलाम। शहर के छतरी पुल क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं थे। कार एक पेड़ के पास पार्क की गई थी जहां उसमें अचानक से लपटे उठने लगी और थोड़ी ही देर में पुरी गाड़ी आग की लपटों की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल कर खाक हो चुका था। बाद में फायर फाइटर की मदद से आग को बुझाया जा सका। बहरहाल कार मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आग लगने के इस हादसे की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
खड़े चार पहिया वाहन में आग लगने की यह घटना आज दोपहर की है। यहां छतरी पुल स्थित बीमा अस्पताल परिसर में एक महिंद्रा बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। बीमा अस्पताल के बाहर के दुकानदारों ने बताया कि कर में अचानक से दुआ और लपटे उठने लगी। आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक कार आग की चपेट में आ गई। बाद में फायर फाइटर की मदद से आज पर काबू पाया गया लेकिन तब तक चार पहिया वाहन में आज की वजह से काफी नुकसान हो चुका था। स्टेशन रोड थाना पुलिस कार में लगी आग की वजह और वाहन मालिक की जानकारी जुटाना में लगी हुई है।